नमस्ते दोस्तो,
आपका हमारे ब्लॉग "Subject Naukri" में आपका स्वागत है ।
आज इस ब्लॉग के माध्यम से "Indian Army Agniveer" में फॉर्म अप्लाई से लेकर एग्जाम डेट तक आपको सब बताने वाला हु ।
सोचिए अगर आप खाकी वर्दी पहने हुए खड़े है, और आपको आपका गांव, शहर और पूरा देश आपको "Indian Army" या "Agniveer" कह कर पुकार रहा है। उस समय आपके हाथों में बंदूक, बदन पे खाकी वर्दी है । तो आपको उस समय का पल आपके लिए कैसा होगा , जरा सोचकर देखिए । Goosebumps 🔥
और मैं आपको कोई फिल्मी सीन नहीं बता रहा, बल्कि हकीकत से रूबरू कर रहा हूं। अगर आप में देशभक्ति का जुनून है, आपके अंदर देश के लिए कुछ कर दिखाने की हिम्मत है, जज्बा है और खाकी वर्दी के लिए प्यार - सम्मान है तो ये सब सच हो सकता है।
" भारतीय सेना अग्निवीर CEE परीक्षा 2026" आपके लिए है।
यह आपके लिए एक शानदार और सुनहरा मौका है जीसके जरिए आप एक सच्चा और देशभक्त योद्धा बनकर देश की सेवा करेंगे और साथ में आपका फ्यूचर से लेकर पैसे तक और इज्जत से लेकर योद्धा तक आपकी इमेज बनी रहेगी।
तो अगर आपकी उम्र अभी 17.5 से 21 साल के बीच में है और 10th या 12th पास है। और आप में देस के प्रति प्यार है और आपका सपना है खाकी वर्दी पहनने का, तो ये ब्लॉग आपके लिए है।
तो क्या आप तैयार हो "देश की सेवा के लिए" क्योंकि जॉब अप्लाई का लास्ट डेट 10 अप्रैल 2026 तक ही है l, जो कि अब मात्र कुछ दिन ही बचा है।
तो आइए इस जॉब के बारे में कुछ Important बाते समझ लिया जाय ।
अग्निपथ योजना क्या है, कब शुरू हुआ था और ये नौजवानों के लिए गेम चेंजर क्यों है ?
तो भारत सरकार अग्निपथ योजना 2022 में शुरू की थी । इसका मुख्य उद्देश्य है - नौजवान युवाओं को 4 साल की छोटी सी अवधि के लिए Indian Army में शामिल करके उन्हें अनुशासन, कौशल और अनुभव देना । आपको यहां फायदा ये होगा कि 4 साल सेवा के बाद आपको सेवा के रूप में लगभग 12 लाख रुपए मिलेंगे।
आपको इंडियन आर्मी की तरफ से सर्टिफिकेट मिलेगा और प्राथमिकता में सरकारी नौकरी ।
अग्निवीर बनकर आप सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि आप अपना भविष्य भी संभाल सकते है । क्योंकि 4 साल नौकरी करने के बाद आपको 12 लाख रुपए दिए जाते है तो इससे आप एक छोटी बिजनेस से आप अपना फ्यूचर बना सकते है । अगर आप में हौसला है कुछ कर दिखाने की, नहीं तो कुछ लोगों को 11 लाख मिले ये 11 करोड़ वो कुछ नहीं कर पाएंगे ।
अग्निवीर की भर्ती के लिए हर साल लगभग 25 हजार से 35 हजार तक या उससे कहीं ज्यादा वेकेंसी निकलती है।
और ये सुनहरा मौका उन युवाओं के लिए है जो सोचते है देश की रक्षा करना, कुछ बड़ा करना ।
अग्निवीर CEE 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां।
जो कि डेट भी अभी बढ़ा दी गई है ।
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 13-02-2026
आवेदन की आखिरी तारीख: 10-04-2026
CEE परीक्षा तारीख: 01-06-2026 से 15-06-2026 (कंप्यूटर द्वारा परीक्षा)
आवेदन शुल्क: ₹250 (ऑनलाइन किसी भी ऐप से)
नोट: पुरी जानकारी आपको सरकारी रिजल्ट पर मिलेगी ।
(मै आपको नीचे Link de दूंगा जिसकी मदद से आप खुद से भी फॉर्म भर सकते है )
इसमें कौन कौन पद है ? और आपके लिए बेस्ट कौन है ?
1. अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) – 10th पास, 45% अंक कुल और हर विषय में 33%
2. अग्निवीर टेक्निकल – 12th पास (मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री)
3. अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) – 12th पास किसी भी स्ट्रीम में 60% कुल
4. अग्निवीर ट्रेड्समैन – 8th या 10th पास
आयु सीमा (01-01-2026 तक):
न्यूनतम 17.5 वर्ष
अधिकतम 21 वर्ष
(आरक्षण के अनुसार छूट भी उपलब्ध है – SC/ST/OBC आदि)
शारीरिक मानक: ऊंचाई, वजन, छाती – राज्य अनुसार अलग-अलग। बिहार के युवाओं के लिए ऊंचाई आमतौर पर 169-170 cm होती है। दौड़ 1.6 km में 5:30 मिनट, पुश-अप्स, सिट-अप्स आदि शामिल है ।
आवेदन करना बहुत ही आसान है ।
मै आपको स्टेप by स्टेप बताता हूं।
1. आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
2. “Apply/Login” पर क्लिक करें।
3. नया रजिस्ट्रेशन करें (ईमेल, मोबाइल, आधार से)।
4. कैटेगरी चुनें (GD/Technical/Clerk आदि)।
5. फोटो, सिग्नेचर, दस्तावेज अपलोड करें।
6. फीस ₹250 जमा करें।
7. फॉर्म प्रीव्यू करें और सबमिट करें।
नोट : सबसे पहले आप अच्छे से फॉर्म देख ले, अगर कुछ गलत है तो सबमिट करने से पहले उसको सुधार ले ।
CEE परीक्षा पैटर्न और सिलेबस – जानिए क्या क्या आएगा?
परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित होगी।
कुल 100 प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे ।
जनरल ड्यूटी जॉब के लिए सब्जेक्ट :
जनरल नॉलेज 25%
जनरल साइंस 25%
मैथ्स 30%
लॉजिकल रीजनिंग 20%
लेकिन मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री ज्यादा आ सकती है ।
क्लर्क में : इंग्लिश, जनरल नॉलेज, रीजनिंग, मैथ्स।
क्वालीफाइंग मार्क्स: 30-40% कैटेगरी के अनुसार ।
अगर आप इन सब में पास हो जाते है तो अगला चरण में ये सब होंगे -
Physical Efficiency Test + Physical Measurement Test PMT
ट्रेड टेस्ट अगर जरूरी हो तो
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और
मेडिकल टेस्ट ।
अब सवाल ये है कि तैयारी कैसे
करे और कौन कौन सा विषय पढ़े।
NCERT किताबें पढ़ें जो 10TH और 12TH के हो ।
REASONING के लिये RS Aggarwal
GK के लिये Lucent .
Daily Maths Practice
अगर आप पढ़ाई के लिए ऑनलाइन ऐप्स try करना चाहते हो तो
Testbook,Adda247 etc.
अब बारी है शारीरिक तैयारी की
रोज अपने सहूलियत के हिसाब से दौड़े
रोज पुश - अप्स, सिट अप्स, पुल अप्स करें
रोज व्यायाम करने के बाद हल्की सी प्रोटीन ले
आपको सबसे अहम बात बता दूं जो कि आपके मन में भी होगा कि अग्निवीर में भर्ती होने के बाद सैलरी क्या मिलेगी और क्या क्या बेनिफिट मिलेगा।
तो सबसे पहले आपको बता दूं कि आपका
वेतन - शुरुआत 30000 रुपए महीने से होगी, जो कि ये सैलरी बढ़कर 40000 रुपए महीने हो जाएगी ।
देश की सेवा - 4 साल की होगी । उसके बाद आपको 11.7 लाख रुपए मिलेगी । जिससे आप कोई छोटा सा दुकान या कोई छोटा सा व्यापार भी कर सकते हैं।
Skill Certificate - ये आपको सिविल जॉब में मदद करेंगी ।
इसमें आपको मेडिकल, कांटीन और यूनिफॉर्म फ्री में मिलेगी ।
गर्व - इसमें आपको देशभक्ति का ग़र्व मिलेगा,जो पैसे से नहीं खरीदा जा सकता ।
कहानी
बिहार का एक जिला है बेतिया ।
वहां का एक लड़का अविनाश जो 2023 में GD काटेगरी क्लियर की। घर में गरीबी था, लेकिन जुनून अग्निवीर की । रोज 15 km दौड़ता था, मेहनत करता था और आज वो अग्निवीर है और पुरे गाँव का गौरव।
तो सीधी सी बात है अगर आप में मेहनत करने की क्षमता और काबिलियत है तो आप भी अपना फ्यूचर बना सकते हैं।
जय हिन्द जय भारत

0 टिप्पणियाँ